कोरबा: जोड़ा पुल-राताखार मार्ग पर प्रशासन का बुलडोजर अभियान चला, सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलर हटाए गए
Korba, Korba | Jul 8, 2026 कोरबा में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। बुधवार की दोपहर 12 बजे नगर निगम, आरटीओ, कोतवाली पुलिस और सीएसईबी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने जोड़ा पुल-राताखार मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ कार्रवाई की।संयुक्त टीम के पहुंचते ही अधिकांश वाहन मालिकों ने अपने ट्रक-ट्रेलर सड़क से हटाकर निजी यार्ड में खड़े कर दिए।