हमीरपुर - स्थानीय प्रशासन की सह पर फल फूल रहा अवैध बालू का धंधा
ग्रामीणों का आरोप एसडीएम सरीला को शिकायत के बाद खनन माफिया तक पहुँची सूचना
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिरुवा गांव से निकली बेतवा नदी इन दिनों बालू चोरों और अवैध खनन माफियाओं का सॉफ्ट टारगेट बनी हुई है। क्षेत्र में बालू चोरी का यह काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिरुवा गाँव के पास बेतवा नदी के सीने को चीरकर रोज़ाना रात 10 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए अवैध खनन का धंधा धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन से लेकर पुलिस महकमे तक, सबको इस बात की भनक है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे रखना अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
एसडीएम को फोन किया, पर कार्रवाई के बजाय माफिया को मिली लोकेशन
ग्रामीणों के बीच यह चर्चा आम है कि इस अवैध धंधे को स्थानीय स्तर पर प्�
Hamirpur, Hamirpur | Jun 29, 2026