भिनाय: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षर बने 103 ग्रामीणों ने राउमावि गुढ़ाखुर्द में दी परीक्षा
Bhinay, Ajmer | Mar 23, 2025 निरक्षरों को साक्षर करने के लिए चलाए जा रहे नव भारत साक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता व संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा राउमावि गुढ़ा खुर्द में रविवार दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुई।इसमें ग्रामीणों ने शामिल होकर पढ़ना लिखना सीखा।तथा गुढ़ा कला,खेड़ी,पांडोलाई,गुढ़ाखुर्द सहित गुढ़ाखुर्द पीईओं क्षेत्र के कुल 103 महिला,पुरुष ने परीक्षा दी।