UGC मुद्दे पर विरोध जताने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री काशी पहुंचे, शंकराचार्य से की मुलाकात
पिछले दिनों बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी में जातिगत भेदभाव के मुद्दे पर विरोध जताते हुए त्यागपत्र दे दिया है। दूसरी तरफ अलंकार को सरकारी सेवाओं के नियम कायदों का उल्लंघन करने के कारण सस्पेंड भी किया गया है। आज अलंकार अग्निहोत्री काशी ज्योतिष्पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात करने पहुंचे।