भूपालसागर: भूपालसागर में कांकरवा के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 3 युवक गंभीर घायल, 1 की हालत नाजुक
मंगलवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भूपालसागर क्षेत्र में कांकरवा के निकट मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार 3 युवक चित्तौड़गढ़ से कपासन होते हुए फतेहनगर के बांसिया गांव जा रहे थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परिजन और ग्रामीण जुटे। बाद में परिजन तीनों को उपचार के लि