मानपुर: बकेली में 32 वर्षीय युवक का पेड़ पर फांसी से लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Manpur, Umaria | May 2, 2026 ग्राम बकेली मे एक 32 वर्षीय युवक का पेड़ मे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है जिस पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।युवक की पहचान गेंदलाल चौधरी पिता बड़कइया चौधरी निवासी कुसमा थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी के रूप मे हुई है।घटना की सूचना पर पहुंची चौकी अमरपुर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मर्ग कायम कर जांच मे जुटी हुई है।