कुढ़नी थाना अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कैमूर महोदय के निर्देशानुसार बहुआरा चौक पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था । तभी एक काला रंग का मोटरसाइकिल आता दिखा एवं पुलिस को वाहन चेकिंग करता देख घूम करके भागने का प्रयास किया लेकिन साथ के बल के द्वारा भागने के प्रयास को असफल किया गया तथा वाहन को विधिवत जांच किया तो ज्ञात हुआ कि बिना नंबर प्लेट का काला अपाचे मोटरसाइकिल चोरी का है जिसका सत्यापन किया गया तो ज्ञात हुआ कि यह वाहन भभुआ थाना से चोरी हुआ था सत्यापन करने के बाद गिरफ्तार चालक दीपक कुमार सिंह पिता बचन सिंह गांव सातो अवती थाना nuaao जिला कैमूर को चोरी का वाहन रखने एवं प्रयाग करने के आरोप में विधिवत कांड दर्ज कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है। चोरों के नेटवर्क की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
Mohania, Kaimur | Sep 14, 2026