मोतिहारी: शहर के जीवन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर DM ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ
मोतिहारी शहर के जीवन इंटरनेशनल स्कूल, सिंघिया हिबन के बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाकर पू०च० मोतिहारी जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सौरभ जोरवाल एवं डीसीसी समीर सौरभ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मिली जानकारी अनुसार 31 लाख 75 हजार 456 बच्चों को एल्बेण्डाजोल दवा स्वास्थ्य कर्मियों के देख रेख में अलग-अलग डोज में खिलाई जायेगी |