मोतिहारी: नोट डबलर गिरोह के साथ मिल कर होमगार्ड के दो जवानों के द्वारा ढाई लाख रुपये छीनने के वायरल वीडियो की जांच पूरा,मामला सत्य
मोतिहारी में नोट डबलर गिरोह के साथ मिल कर होमगार्ड के दो जवानों के द्वारा ढाई लाख रुपये छीनने के वायरल वीडियो की जांच पूरी कर उसका रिपोर्ट यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार ने एसपी कांतेश कुमार मिश्र को सौंप दिया है।जांच में मामला सही पाया गया है|ग्रामीणों से गहन पूछताछ व डीयूआई की टीम के जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट को डीएसपी अभिषेक कुमार ने सौंप दिया है।