बीना: बसाहरी-सेमरा गणपत के बीच अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए घायल, सिविल अस्पताल में इलाज जारी
Bina, Sagar | Oct 9, 2024 माखन रैकवार निवासी बंदरी, एवं अमित रैकवार निवासी सेमरा गणपत जो मोटरसाइकिल से ग्राम बसाहरी से सेमरा गणपत जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है।