बीना: सीसीटीवी कंट्रोल रूम में आज से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शुरुआत, अधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं
Bina, Sagar | Oct 8, 2024 9 सितंबर को बिना आए सीएम डॉ मोहन यादव ने विधायक निर्मला सप्रे के आग्रह पर विभिन्न मांगों के साथ बिना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अपर कलेक्टर की बीना में बैठने की घोषणा की थी। जिसके चलते आज से सीसीटीवी कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शुरुआत हो चुकी है और आज पहले दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके कार्यालय में बैठे और समस्याएं सुनी।