बीना: बड़ी बजरिया सहित नगरीय क्षेत्र में माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, जगह-जगह पुलिस बल रहा तैनात
Bina, Sagar | Oct 8, 2024 नगर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ो की तादाद में पंडालों में माता रानी विराजमान है। वहीं नगरीय क्षेत्र में 100 से ज्यादा माता रानी के पंडाल सजाए गए हैं। देर रात तक माता रानी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वही सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।