बीना: खुरई रोड ग्राम कुरूआ ढुरूआ के पास स्कूल जाते समय 8 वर्षीय बच्ची की ऑटो से गिरने से हुई मौत
Bina, Sagar | Oct 8, 2024 8 वर्षीय परिधि पिता महेश साहू निवासी ग्राम वारधा जो सुबह करीब 8:30 बजे ऑटो से स्कूल जा रही थी। तभी खुरई रोड ग्राम कुरवा ढुरूआ के पास ऑटो से गिरने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई,ऑटो में करीब एक दर्जन बच्चे मौजूद थे। बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।