बीना: वॉशिंग साइड झांसी रेलवे लाइन पर बंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति घायल, सागर जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Oct 9, 2024 रेलवे हॉस्पिटल को सूचना दी गई थी की अज्ञात व्यक्ति वॉशिंग साइड झांसी रेलवे लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से घायल हो गया है।सूचना मिलते ही रेलवे हॉस्पिटल से मेडिकल टीम पहुंच गई और प्राथमिक जांच के बाद रेलवे एंबुलेंस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।