कोरांव: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने खाद बीज की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने शनिवार को कोरांव तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को संबोधित था। संगठन ने खाद-बीज की अनुपलब्धता और अन्य कृषि समस्याओं के समाधान की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे यह ज्ञापन सौंपा गया।