निवाई: निवाई में पीएमश्री स्कूल के कार्मिकों की नई कार्यकारिणी का गठन
Niwai, Tonk | Jun 4, 2026 निवाई। पीएमश्री स्कूलों में कार्यरत बाल वाटिका शिक्षकों और सफाई कर्मचारियों की नई कार्यकारिणी बनाई गई। सर्वसम्मति से सुरज्ञान कंवर को जिला संयोजक और सुरेशकुमार मीणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। गिरिराज गुर्जर उपाध्यक्ष, प्रतिभा चौधरी कोषाध्यक्ष और गिरजा नगर सह कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए।