फर्रुखाबाद: गांव कुंदन नगला निवासी युवक सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कर किया गया हायर सेंटर रेफर
थाना कमालगंज के गांव कुंदन नगला निवासी 32 वर्षीय संजय पुत्र रामपाल अपने घर में किसी काम से सीढ़ी पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद घर वालों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले पर परिजनों ने शनिवार सुबह 11 बजे जानकारी दी है।