कहरा: बलुआहा में केस समाप्त करने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट, जख्मी हुए एक व्यक्ति को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
सोनबरसा कचहरी थाना के बलुआहा गांव में जमीन देने के नाम पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से 5 लाख रुपए लिए थे लेकिन उन्होंने ना ही जमीन दी और ना ही रुपए लौटाए। इस मामले को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर केस कर दिया था। अब उसी केस को कोर्ट से समाप्त करने को कहा गया, लेकिन जब दूसरे पक्ष ने मना किया तो पहले पक्ष ने मारपीट कर दी। मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।