धौलपुर: नए अस्पताल के पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद
निहालगंज थाना पुलिस ने रविवार दोपहर को कार्यवाही करते हुए दो मोटरसाइकल चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकल को पुलिस ने जप्त किया है। कार्यवाही को लेकर निहालगंज थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया है कि 22 नवंबर 2024 को सैंपऊ रोड पर स्थित हिना मैरिज होम से एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला निहालगंज थाना पर दर्ज किया गया था। दर्ज मामले