धौलपुर: आर्यिका संघ का धौलपुर में हुआ प्रवेश, जैन समुदाय ने चम्बल पुल पर सामूहिक रूप से अगवानी की
आर्यिका संघ का धौलपुर की धरा पर रविवार सुबह मंगल प्रवेश हुआ। सकल जैन समाज की ओर से गुरु मां की सामूहिक अगवानी चंबल पुल पर की गई। गुरु मां संघ का जुलूस के रूप में वाटरवर्क्स, गुलाब बाग, चूड़ी मार्केट होते हुए जैन मंदिर पुरानी सब्जी मंडी पर पहुंची। मन्दिर में गुरु मां के मंगल प्रवचन होंगे। जैन समाज धौलपुर के अध्यक्ष धनेश जैन के अनुसार आर्यिका रत्न गुरु मां जनम