धौलपुर: मकान के कब्जे को लेकर हत्या के प्रयास में की गई फायरिंग के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया
28 दिसम्बर 2023 को निहालगंज थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर रामनगर कॉलोनी में मकान के कब्जे को लेकर दो पक्षो मे हुये झगडे में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया किया गया था। आरोपी वारदात के बाद फरार चल रहे थे। पुलिस गिरफ्त आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध देसी कट्टो को बरामद कर लिया है