हसनपुर: आदमपुर में खेत में काम कर रहे किसान को मारी गोली, उसकी हालत गंभीर
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव के ओगारपुर निवासी 30 वर्षीय आसिफ पुत्र छिददन रविवार दोपहर 10 वर्षीय बेटी नाजिया के साथ अपनी खेत में धान फसल में यूरिया खाद छिड़काव के लिए गया था। वह खाद डाल रहा था कि इस दौरान करीब 100 मीटर की दूरी पर बाजरे के खेत से किसी ने उसे गोली मार दी। गोली हाथ में लगी। गोली लगने से आसिफ घायल हो गया।