ग्वालियर गिर्द: गुटखा थूकने से रोका तो पत्नी पर उड़ेल दिया खौलता तेल, महाराजपुरा में सनसनीखेज वारदात
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुरम में रविवार रात करीब 10:30 बजे घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में घर पहुंचे पति को गुटखा थूकने से रोकना पत्नी को भारी पड़ गया। गुस्से में पति ने पहले मारपीट की और फिर उस पर खौलता तेल उड़ेल दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई।