करछना: कटका गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल, उपचार के लिए भर्ती कराया गया
करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार शाम 4 बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से साइकिल सवारी युवक शिवाकांत पुत्र श्रीलालमणि निवासी समहन थाना मेंजा घायल हो गया। जिसे देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।