भोपाल में चयनित शिक्षक का 5 दिन से निर्जल अनशन, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
भोपाल। शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में धरना दे रहे चयनित शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत पिछले 5 दिनों से निर्जल अनशन पर थे।
मंगलवार को पुलिस ने नरेंद्र सिंह राजपूत को धरना स्थल से बलपूर्वक उठाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चयनित शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिली।
चयनित शिक्षक शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि रिक्त पदों की संख्या के अनुरूप भर्ती में पद वृद्धि की जाए, ताकि अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके।
फिलहाल नरेंद्र सिंह राजपूत को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद आंदोलनकारियों में आक्रोश है और पद वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन जारी है।
#Bhopal #MadhyaPradesh #SelectedTeachers #TeacherRecruitment #TeacherProtest #TeacherVacancy #Varg2 #Varg3 #NeelamPark #EducationNews #MPNews #BhopalNews #TeachersProtest #JobDemand #LatestNews
Indore, Indore | Aug 25, 2026