मुंगावली: मुंगावली मंडी में दबंगों ने शासकीय कार्य में बाधा डालकर सहायक उप निरीक्षक से की गाली-गलौज
मिली जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति मुंगावली के सहायक उप निरीक्षक रविकुमार पचौरी ने शुक्रवार को रात लगभग 10:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 5:30 बजे नादनखेड़ी निवासी राजवेंद्र, छोटू यादव ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गालीगलौज की है, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।