जमुई: गौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 3, 2026 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव के पास रविवार की शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी गई। उसके बाद घायल युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।