चित्तौड़गढ़: चंदेरिया के व्यक्ति ने दोस्त के कहने पर बैंक खाता साइबर ठगों को कमीशन के लालच में दिया, 21,90,000 का ट्रांजैक्शन
साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता किराया पर देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जिनमें एक चंदेरिया निवासी बालूराम है जिसने अपने दोस्त श्रवण सुहालका का निवासी बस्सी के कहने पर कमीशन के लालच में बैंक खाता किराए पर दिया और उसमें साइबर ठगों द्वारा तीन अलग-अलग राज्यों से 2190000 का ट्रांजैक्शन किया गया.