सिरसागंज: एसएसपी के निर्देश पर फिरोजाबाद पुलिस ने एक्शन मोड में 38 शिकायतों का घर-घर जाकर किया निस्तारण
फिरोजाबाद में जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर पुलिस विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर 38 शिकायतों का सफल निस्तारण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य लोगों को थानों और कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।