मनेर: छितनावा में तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक सवारों ने की फायरिंग, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हथियार के साथ पकड़ा
Maner, Patna | Aug 16, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव के पास तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ बदमाश बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करते हुए इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा वगैरह् के साथ दो बाइक को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन युवक को गिरफ्तार किया है।