पिपलियामंडी पुलिस की कार्रवाई, ‘पटाखा साइलेंसर’ वाली दो बुलेट पकड़ीं, चालानी कार्रवाई की
पिपलियामंडी। नगर में पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पिपलियामंडी पुलिस ने दो बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ीं, जिन पर ‘सरपंच’ लिखा हुआ था। दोनों वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पिपलियामंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज आवाज करने वाले साइलेंसर का उपयोग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने आमजन से भी कहा कि यदि क्षेत्र में पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पिपलियामंडी पुलिस को दें, ताकि ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
Shamgarh, Mandsaur | Oct 12, 2026