बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ग्रिड कर्मचारियों को सुनाए अपशब्द
सोशल मीडिया पर बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि, वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में ग्रामीण बिजली ग्रिड पर मौजूद कर्मचारियों के सामने अपना आक्रोश जताते हुए अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। वहीं, ग्रिड पर उपस्थित कर्मचारी ग्रामीणों को लगातार अधिकारियों से बात करने की बात कहता दिखाई दे रहा है। नवरात्रि जैसे पर्व पर बिजली कटौती से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले का संज्ञान लेकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए।