विदिशा: गांधी जयंती पर रंगई घाट पर चला सफाई अभियान, विधायक SDM, जनप्रतिनिधि ने मूर्तियां हटाकर सफाई कर्मचारियों का किया विसर्जन
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह 9 बजे रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर के पास बेतवा नदी और घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विधायक मुकेश टंडन, एसडीएम मनीष जैन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, सीएमओ दुर्गेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान सहित जिला प्रशासन, नगर पालिका और भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।