सुनेल: ब्लॉक में 8-18 वर्ष के छात्रों की आंखों की जांच के लिए विभिन्न गांवों के स्वयंसेवकों को शिविर लगाकर दी गई ट्रेनिंग
सुनेल ब्लॉक के विद्यार्थियों की आंखों की जांच के लिए रविवार दोपहर करीब 3 बजे क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी गई।गुराड़िया,कादरनगर, ढाबली,कचरखेड़ी व पाउखेड़ी में विजन स्प्रिंग के तहत स्वयंसेवको को ट्रेनिंग दी गई।जिसमे 25 गांवो में अध्ययनरत 8 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों की आँखों की जाँच की जायेगी।