नगर से आठ किमी दूर ग्राम महेतवाड़ा में गुरुवार को फिल्म नीली शर्ट खाकी पेंट की शूटिंग हुई। शौमी फिल्म कंपनी मुंबई द्वारा डायरेक्टर गंगाधर सालीमट के निर्देशन में गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई शूटिंग पांच दिन चलेगी। इसमें अभिनेता जिम्मी शेरगिल व अभिनेत्री पूजा गौर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।