लालगंज: ब्लॉक सभागार लालगंज में ग्रामीण पत्रकार दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन, ग्रापए संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि मनाई गई
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से बुधवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे ब्लॉक सभागार लालगंज में ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर ग्रामीण पत्रकारिता दिवस एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ग्रामीण पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए सूचना को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम कहा।