शाहजहांपुर: सेहरामऊ दक्षिणी के कहलिया के पास जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के उड़ गए परखच्चे
सेहरामऊ दक्षिणी के कहलिया गांव के पास जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रैक्टर टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ और उसका मलका दूर जाकर गिरा। टक्कर लगने से ट्रेन के इंजन का प्रेशर पाइप लीक हो गया। चालक ने ट्रेन रोककर इंजन चेक किया और उसके बाद ट्रेन को हरदोई स्टेशन तक ले जाया। इंजन चेक करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।