शाहजहांपुर: एसएस कॉलेज प्रांगण में 24 फरवरी को संत शोभायात्रा के साथ मुमुक्षु महोत्सव का होगा शुभारंभ
शाहजहांपुर महानगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी सुकदेवानंद कॉलेज प्रांगण में मुमुक्षु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ श्री रामचरितमानस अखंड पाठ एवं संत शोभायात्रा के साथ 24 फरवरी से किया जाएगा। 3 मार्च को कथा समापन के बाद कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।