शाहजहांपुर: आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन प्रशासन को ज्ञापन दिया। उनकी मांग है कि, आरओ, एआरओ और पुलिस भर्ती परिक्षा का पेपर लीक होने के बाद भी संबंधित अधिकारियों ने कोई ध्यान नही दिया। उनकी मांग है कि परिक्षाओं को तत्काल निरस्त कराया जाए। दोबारा से परिक्षाएं कराई जाएं। मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।