शाहजहांपुर: कोतवाली के बिजलीपुरा में चोरो ने अलमारी में रखे 25 हजार रुपये और मोबाइल किया चोरी,पीड़ित ने एसपी को दिया प्रार्थना पत्र
चौक कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुरा मोहल्ले के रहने वाले राहुल के मकान में गुरूवार की शाम चोरो ने घुसकर अलमारी में रखे 25 हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित के मां बाप मकान की छत पर सो रहे थे। घर पहुंचे पीड़ित को अलमारी का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे रुपये और मोबाइल गायब था। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है ।