भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में कम पेट्रोल देने पर नोजल सील करने का विरोध, 3 घंटे बंद रहा पेट्रोल पंप, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
उपभोक्ता मामलात विभाग के अधीन विधिक माप विभाग द्वारा जिले में पेट्रोल कम देने के मामले में नोजल सील करने का पेट्रोल पंप मालिकों ने विरोध किया है। भीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर्स सोसायटी ने सोमवार सुबह नौ बजे से तीन घंटे पंप बंद रखकर विरोध जताया और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया।