कासगंज: जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 320 वाहनों के चालान और ₹5.45 लाख का जुर्माना
एसपी ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष यातायात अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 320 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹5.45 लाख का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की।