ब्रजांग आश्रम में धीरज द्विवेदी गुरुकुल पद्धति से संस्कृत धरोहर और सनातन धर्म के प्रचार का कार्य कर रहे हैं। आश्रम में आर्थिक रूप से कमजोर व अनाथ विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा और आवास की सुविधा दी जा रही है।याज्ञिकआचार्य धीरज द्विवेदी ने पूरे भारत में 108 गुरुकुल स्थापित करने का संकल्प लिया है। इसकी जानकारी शनिवार शाम 04 बजे दी गई।