चानन: सेवानिवृत्त सीआईएसएफ जवान को किऊल थाना में किया गया सम्मानित
चानन प्रखंड के रामसीर निवासी सीआईएसएफ के सेवानिवृत जवान गुलाब चंद्र पासवान को 37 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवा निवृत होने पर सोमवार की अपराह्न किऊल थाना में सम्मानित किया गया. अपराह्न 7 बजे यहां थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. सेवानिवृत जवान को फूल वाला पहनाकर एवं अंग वस्त्र व उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया.