गुन्नौर: रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, उपचार के दौरान हुई मौत
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जहरीले पदार्थ खाने का पता चला तो आनन फानन में इलाज के लिए कस्बा गवां ले गए। जहां परिजन घंटों अधेड़ व्यक्ति को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल चक्कर लगाते रहे। बुधवार शाम उपचार के दौरान हुई मौत।