जतारा: बैरबार में सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को कलयुग का भागीरथ बताया, डेढ़ घंटे देर से पहुंचे, करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास किया
टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील के ग्राम बैरबार में निर्धारित समय से डेढ़ घंटे के बाद आज शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जनकल्याण शिविर व किसान सम्मेलन में पहुंचे। देरी से पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सीधे जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यहां पर मंच के माध्यम से 105 करोड़ 63 लाख रुपए के 120 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।