जतारा: झांसी हाईवे पर प्रेमनगर में दो बाइकों की टक्कर, 4 घायल, एक की हालत गंभीर, डायल 100 ने भेजा अस्पताल
टीकमगढ़ झांसी हाइवे सड़क पर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रेमनगर में आज शाम करीब 7 बजे दो बाइकों के बीच आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल हंड्रेड वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया।