जतारा: आज बैरबार जतारा में आयोजित जनकल्याण शिविर व किसान सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, तैयारियाँ पूरी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोनों टीकमगढ़ जिले के जतारा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर शासन और प्रशासन ने सारी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 22 दिसंबर को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचेंगे।