कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
कोईलवर प्रखंडके बबुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईलवर-छपरा फोरलेन पर राजापुर के समीप बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो से तीन हिस्सों में बट गया, हालांकि इस भयावह हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया।