मोठ: चिरगांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, घटिया निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Moth, Jhansi | May 29, 2026 झांसी के चिरगांव ब्लॉक के ग्राम शिकरी धमना में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा मानकों के विपरीत सड़क निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क की गुणवत्ता सुधारने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग